स्वयं सहायता समूह ने बनाए 3700 मास्क, महिलाआंे को मिला आर्थिक संबल


बाड़मेर, 20 मई। बाड़मेर जिले मंे कोरोना से निपटने मंे महिलाएं भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। आदर्श ढंूढ़ा गांव मंे पीपली स्वयं सहायता समूह ने 3700 मास्क तैयार कर कोरोना से लड़ाई मंे सहयोग दिया है। इसकी बदौलत महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है।
बाड़मेर जिले के आदर्श ढूंढ़ा मेघवाली की बस्ती की महिलाआंे ने पीपली स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 3700 मास्क बनाए। संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस तथा धारा संस्थान ने उनको इस कार्य के लिए प्रेरित किया। पीपली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाआंे को प्रेरित करने एवं उनसे रूबरू होने के लिए वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस की सीएसआर हेड हरमीत सेहरा आदर्श ढूंढ़ा पहुंची। उन्हांेने स्वयं सहायता समूह को मास्क निर्माण के एवज मंे 33 हजार 300 रूपए का चेक सुपुर्द किया। उन्हांेने कोरोना की महामारी मंे महिलाआंे के योगदान के लिए आभार जताया। इस दौरान पीपली देवी एवं अन्य महिलाआंे ने बताया कि मास्क तैयार करने का कार्य उनको मिला, इससे उनके परिवार को भी सम्बल मिलेगा। उन्हांेने आत्म निर्भर बनने की उम्मीद जताते हुए आगामी समय मंे भी ऐसी जिम्मेदारी के लिए तैयार करने की बात कही। इस दौरान सीएसआर  प्रबंधक डा.उमा बिहारी द्विवेदी, धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी महेश पनपालिया, सोनाराम एवं मांगूसिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंस अपनाने एवं यह संदेश आमजन तक पहुंचाने की बात कही। उन्हांेने आगामी समय मंे स्वयं सहायता समूह को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।