-एक सप्ताह मंे ग्राम पंचायत स्तर से कार्याें के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश ।
बाड़मेर,24 मई। बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे अधिकाधिक लोगांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक राजस्व गांव मंे चार-चार कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर से एक सप्ताह मंे स्वीकृत करने वाले कार्याें के प्रस्ताव मांगे गए है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव मंे पर्याप्त मात्रा मंे महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे है। ताकि ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। मौजूदा समय मंे लॉक डाउन के दौरान करीब 50 हजार प्रवासियांे का आगमन हुआ है। ऐसे मंे ग्रामीण इलाकांे मंे मनरेगा मंे रोजगार की मांग बढ़ गई है। हालांकि बाड़मेर जिले मंे मनरेगा मंे 24893 कार्य स्वीकृत है। इसके उपरांत भी प्रत्येक राजस्व गांव मंे चार-चार कार्य स्वीकृृत करने के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए निर्देश दिए थे। ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणांे को वृहद स्तर पर रोजगार मिल सके। उनके मुताबिक चारागाह विकास, मॉडल तालाब, श्मशान एवं कब्रिस्तान विकास, खेल मैदान,नर्सरी, व्यक्तिगत कार्याें एवं ग्रेवल सड़क के प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बताया कि अगर कोई प्रवासी जोब कार्ड बनवाना चाहता है, तो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। मनरेगा मंे ग्रामीणांे को उनकी मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
