द्वितीय रेण्डमाईजेशन के साथ ईवीएम एवं वीवीपेट का आवंटन

– केंद्रीय पर्यवेक्षक गण एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ द्वितीय रेण्डमाईजेशन।
बाड़मेर, 27 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव के लिए मंगलवार को द्वितीय रेण्डमाईजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपेट का मतदान केन्द्रवार आवंटन किया गया।
     बाड़मेर जिला मुख्यालय पर एनआईसी में केंद्रीय पर्यवेक्षक देवदत्त शर्मा, ओमप्रकाश बाकोडिया, दिलीप कुमार टोप्पो, एम. रामचन्द्रुडू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार तथा राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सॉफ्टवेयर की मदद से द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मतदान केन्द्रवार ईवीएम एवं वीवीपेट का रेण्डमाईजेशन किया गया है। इसके तहत किस बूथ पर कौनसे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपेट मशीन रहेगी, इसका नंबर आवंटन किया है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर के 286, बायतु के 329, चौहटन के 326, गुड़ामालानी के 326, पचपदरा के 243, शिव के 402,  सिवाना के 277 मतदान केन्द्रों लिए कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपेट मशीन का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 18 फीसदी कंट्रोल यूनिट, 20 फीसदी बैलेट यूनिट तथा 40 फीसदी वी वी पेट मशीन आरक्षित के रूप में रेण्डमाईजेशन के माध्यम से रखी गई हैं। रेण्डमाईजेशन के दौरान यूआईटी के सचिव चैनाराम चौधरी समेत सात विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग अधिकारी उपस्थित रहे।